पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन में विज्ञापन लगाने पर होगी कार्रवाई

स्टेशन में विज्ञापन लगाने पर होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो अक्टूबर के सफाई अभियान को लेकर स्टेशन अधीक्षक ने जारी किए मेमो

भास्कर न्यूज | जालंधर

स्टेशनबिल्डिंगपर अब कोई विज्ञापन लगाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। ऐसा आदेश स्टेशन अधीक्षक एसएस वालिया ने दो अक्टूबर को साफ-सफाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जारी किया है। दो अक्टूबर के दिन सफाई व्यवस्था और मेंटेनेंस के लिए उन्होंने स्टेशन के ब्रांच छह ब्रांच अधिकारियों को मेमो जारी किया है। इसमें सभी से तीस सितंबर तक साफ-सफाई, इलेक्ट्रिक वर्क्स, मेंटेनेंस वर्क्स को पूरा किए जाने का निर्देश दिया है। स्टेशन अधीक्षक एसएस वालिया ने बताया कि दो अक्टूबर को फिरोजपुर डिवीजन के सभी स्टेशन पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। वर्क्स डिपार्टमेंट के लोग इस दौरान स्टेशन पर जहां पर भी टूटा होगा उसे ठीक करेंगे। वहीं बिजली विभाग के लोग जो लाइट और पंखे नहीं चल रहे होंगे उसे ठीक करेंगे।

स्टेशन अधीक्षक ने आरपीएफ को साथ लेकर सोसायटी के स्टाल के सामान को हटवाया। उन्होंने कहा कि आगे से स्टाल के भीतर जितना सामान जाए उसे ही रखना होगा। बाहर सामान फैला मिला तो उस स्टाल पर जुर्माना किया जाएगा। स्वास्थ्य निरीक्षक को दिन में दो बार डस्टबिन की सफाई करवाने को कहा।