- Hindi News
- दस साल बाद आरटीए दफ्तर में वेटिंग रूम और सुविधाएं
दस साल बाद आरटीए दफ्तर में वेटिंग रूम और सुविधाएं
जालंधर | दससाल के बाद डीसी कांप्लेक्स की दूसरी मंजिल पर बने आरटीए दफ्तर की हालत में सुधार हुआ है। कबाड़ बने फर्नीचर और अलमीरा निकाले जा रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों के बैठने के लिए वेटिंग रूम बनाया गया है। आरटीए गुरमीत सिंह ने बताया कि फ्लोर पर सिटिंग अरेंजमेंट भी रखा जा रहा है। वीरवार को अग्रसेन जयंती की छुट्टी के बावजूद ठेकेदार ने काम जारी रखा। आरटीए दोआबा में सारे ट्रांसपोर्ट बसों में नियमों के पालन का काम देखती है। सरकार को हर साल 20 करोड़ से ज्यादा रेवेन्यू देने वाले दफ्तर की हालत बुरी थी, इसलिए इसे सुधारा जा रहा है।