संत बाबा लाल सिंह की अंतिम अरदास 27 को
जालंधर | गुरुद्वारायादगार बीबा निरंजन कौर डेरा संत पुरा लायलपुरी मोहल्ला बशीरपुरा के मुख्य सेवादार संचालक संत बाबा लाल सिंह जो अकाल पुरख की आज्ञा के अनुसार गत दिनों प्रभो चरणों में लीन हो गए थे, की अंतिम अरदास डेरा संत पुरा लायलपुरी मोहल्ला बशीरपुरा में 27 सितंबर दिन शनिवार को होगी। उनके बेटों संत रणजीत सिंह डेरा संतपुरा लायलपुरी, मनजीत सिंह मनी, बाबा जसविन्द्र सिंह तथा गुरचरण सिंह ने बताया है कि सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ के भोग उपरांत रागी जत्थे वैराग्यमयी कीर्तन से हाजिरी लगवाएंगे। अरदास समागम में हरिद्वार से महंत ज्ञान देव सिंह, महंत महिन्द्र सिंह, महंत तेजा सिंह, स्वामी शांता नंद, संत बाबा भगवंत भजन सिंह, संत दीदार सिंह, बाबा दया सिंह के अलावा अनेक संत महापुरुष भाग लेंगे।