- Hindi News
- साफ सड़क पर झाड़ू मारा, फोटो खिंचाए, चलते बने
साफ सड़क पर झाड़ू मारा, फोटो खिंचाए, चलते बने
प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी के स्वच्छता अभियान की शुरूआत वीरवार को कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल, मेयर सुनील ज्योति, सीपीएस केडी भंडारी और विधायक मनोरंजन कालिया ने शास्त्री मार्केट की साफ सड़कों पर झाड़ू मारकर की। जबकि सारे शहर में बड़े-बड़े डंपों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। मोदी के अभियान में दिखावे के लिए मंत्री और मेयर ने फोटो खिंचवाई और कमरे में जाकर बैठ गए। जबकि शहर में हर रोज साढ़े तीन चार सौ टन कचरा निकल रहा है, लेकिन इसमें से ज्यादातर कचरा सड़कों पर ही पड़ा रहता है। शहर में सफाई व्यवस्था बिल्कुल चरमराई है। कचरा उठाने के लिए निगम के पास अपनी मशीनरी तक पूरी नहीं है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट लागू नहीं करवा पा रहा है। तीन साल से प्रोजेक्ट अटका हुआ है। इसी चक्कर में नई मशीनरी खरीदी नहीं जा रही है। सफाई के लिए मशीनरी भी निगम किराए पर लेकर काम चला रहा है। जिसके लाखों रुपए किराया भरा जा रहा है।
वीरवार को भी भाजपा के सभी विधायक और मेयर सफाई अभियान की शुरूआत करने के लिए शास्त्री मार्केट पहुंचे। वहां पहले ही नगर निगम के सफाई सेवकों ने सफाई कर रखी थी। वहीं सड़क पर सभी नेताओं ने झाड़ू पकड़कर फोटो खिंचवाई और कुछ ही देर में चले गए। मीडिया में कवरेज के बाद दफ्तर में जाकर बैठ भी गए। जबकि शहर की सफाई के लिए इस स्पेशल अभियान में क्या होना है, कोई भी अलग से योजना नहीं है। बस मेयर सुनील ज्योति का कहना था कि खास सफाई अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा।
बस अब हो गया! | भगतने कहा कि ज्यादा लोगों के बैठ जाने के कारण लिफ्ट बार-बार खराब हो जाती है। अभी भगत लिफ्ट बारे जवाब ही दे रहे थे कि पीछे खड़े मेयर सुनील ज्योति बोले - बस अब हो गया। भगत की बाजू पकड़ी और बातचीत बंद करवा एक तरफ लेकर चलते बने।
अब मेयर कहते हैं | लिफ्टछोटी है और ठीक है। छोटी होने के कारण तीन लोग ही एक समय में बैठ पाते हैं। आॅपरेटर है नहीं। बड़ी लिफ्ट की दरकार है। इस पर विचार किया जा रहा है।
कचरा फेंकने को जगह नहीं
सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को लागू करने को दो साल से करार हो चुका है। लेकिन इसे यूनियनों के दवाब में लागू ही नहीं किया जा पा रहा है। शहर की सफाई की हालत बुरी हो चुकी है। वरियाणा फैक्टरी में कचरा फेंकने के लिए भी जगह नहीं है। वरियाणा में 5 लाख टन से ज्यादा कचरे के ढेर लगे हैं। जिसे रिसाइकल भी नहीं किया जा सकता है।