- Hindi News
- छोटी कंपनियां एसएसआई से टेंडर एप्लाई करें
छोटी कंपनियां एसएसआई से टेंडर एप्लाई करें
शहरकी इंडस्ट्रीके बहुत से संगठन मदद के लिए राज्य सरकार की तरफ देख रहे हैं। इसी बीच उद्योग मिलन संगठन के सदस्यों ने केंद्र सरकारी की स्कीमों का फायदा लेने के लिए जागरूकता कार्यक्रम करवाया है। नेशनल स्माल इंडस्ट्री डेवलपमेंट कारपोरेशन की स्कीमों की जानकारी ली है। सबसे खास बात ये है कि भारत सरकार के विभागों के टेंडर लेने के लिए ट्रेनिंग और वित्तीय मदद ये कारपोरेशन दे रही है। सरकार उसे ही टेंडर देती है जिसका कारोबार 5 करोड़ रुपए से कम है। लेकिन अगर इस कारपोरेशन के जरिए टेंडर एप्लाई करें तो पार्टिसिपेशन मिल जाती है।
काॅर्पोरेशन के डीजीएम गुरपाल सिंह ने कहा कि इंडस्ट्री के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम की कैंपेन तेज करेंगे। शहीद भगत सिंह कालोनी से दफ्तर बदलकर मेन रोड कर मॉडर्न ऑफिस मे जाएगा। वित्तीय सहायता स्कीमों का इंडस्ट्री को सलाह लेने की अपील की है। उद्योग मिलन के कन्वीनर आशुतोष वधवा ने कहा कि केंद्र सरकार की स्कीमों की जानकारी लेने के लिए और भी कार्यक्रम होंगे। कुनाल कपूर, गमन मोंगा, पंकज जैन, दिनेश गुप्ता, सौरभ चोपड़ा, हरप्रीत सिंह, भूपिंदर सिंह जौली, अमृत पाल सिंह पाली ने कारपोरेशन की स्कीमों को लेकर सवाल पूछे।
कंपनियों के लिए ये स्कीमें हैं काॅर्पोरेशन के पास
ऑफिस- भगतसिंह कालोनी में।
डीजीएम- गुरपालसिंह।
स्कीमें- बड़ीकंपनी के साथ काम करने के लिए कच्चा माल खरीदने को सबसिडी। इंटरनेशनल स्तर पर बिजनेस प्लान में मदद। ई-टेंडरिंग के सिस्टम को लेकर टेक्नीकल ट्रेनिंग। छोटी कंपनियां कारपोरेशन के जरिए सरकार के टेंडरों में हिस्सा ले सकती हैं। टेक्नीकल ट्रेनिंग के प्रोग्राम भी हैं। इंडस्ट्री माहिरों को अपने पास बुला सकती है।
उद्योग मिलन