- Hindi News
- बैड लोन रिकवरी कानून सख्त बनवाने के लिए बैंक कर्मी सड़कों पर उतरे
बैड लोन रिकवरी कानून सख्त बनवाने के लिए बैंक कर्मी सड़कों पर उतरे
आॅलइंडिया बैंक इंप्लाइजएसोसिएशन और आॅल इंडिया बैंक आफिसर एसोसिएशन की अगुवाई में वीरवार को ओरियंटल बैंक आॅफ काॅमर्स के ठीक सामने धरना प्रदर्शन किया गया।
पंजाब बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के सेक्रेटरी कामरेड अमृतलाल ने बताया कि 31 मार्च 2014 तक देश के विभिन्न बैंकों का ढाई लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। पिछले पांच साल के अंदर बैंक के लाभ से 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपए को एडजस्ट किया जा चुका है, जो गलत है। इतना ही नहीं बल्कि पिछले 13 सालों के अंदर बैंक की ओर से 2,04,000 करोड़ रुपए बड़े घरानों को माफ कर दिया गया है। पिछले सात साल में करीब पांच लाख करोड़ रुपए का नया बैड लोन जुड़ चुका है।
कामरेड जीके जोशी ने कहा कि सरकार को बैड लोन को रिकवर करने के लिए सख्त कानून बनाने के लिए कदम उठाने चाहिए। जिसे बैंक के पैसे को बड़े घरानों में बांटा जा सके। यहां कामरेड एसपीएस विर्क, कामरेड बलजीत कौर, कामरेड देवदत्त शर्मा, कामरेड आईपी मिठ्ठा, कामरेड एचएस बीर, दलीप शर्मा, ललित चड्डा भी थे।