पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआईटी में गर्ल्स हाॅस्टल टाइमिंग बदलने पर विरोध, हंगामा

एनआईटी में गर्ल्स हाॅस्टल टाइमिंग बदलने पर विरोध, हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | एनआईटीमें गर्ल्स हॉस्टल का समय बदलने पर छात्राओं ने डायरेक्टर आवास घेरने की घोषणा की। छात्राएं रात की टाइमिंग सढ़े आठ से साढ़े सात बजे तक करने के विरोध में थी। विरोध का पता चलते ही प्रशासन ने तत्काल ही टाइमिंग को दोबारा साढ़े आठ बजे कर दिया। इसके बाद लड़कियां शांत हुई। स्टूडेंट्स का कहना है कि हम देश के एनआईटी में पढ़ने आती हैं, जिससे हमारा दिमाग खुले। लेकिन यहां आकर अधिकारियों की संकीर्ण मानसिकता का पता चला। पहले उन्होंने अधिकारियों से सामान्य तरीके से बातचीत करके टाइमिंग को बदलने की अपील की, लेकिन जब लड़कियों की बात नहीं मानी तो हाॅस्टल छोड़कर कैंपस में डटी।