पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसील परिसर के बूथों पर चिपकाए किराया रिकवरी के नोटिस

तहसील परिसर के बूथों पर चिपकाए किराया रिकवरी के नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | तहसीलकांप्लेक्स के अंदर बने बूथों की चेकिंग के बाद जिला प्रशासन ने कई महीनों के पेंडिंग किराए की वसूली शुरू कर दी है। 25 से 32 हजार रुपए तक के रिकवरी नोटिस बूथों के बाहर चिपका दिए गए हैं। ये कार्रवाई तब हुई है जब डीसी केके यादव ने तहसीलदारों के जरिए चेकिंग करवाई है। अग्रसेन जयंती पर वीरवार को छुट्टी थी। बूथ खाली पड़े थे। इस दौरान नजर आए तो केवल बूथों पर चिपके रिकवरी नोटिस। इन पर प्रशासन ने लिखा है कि सारा पुराना किराया जमा कराएं, नहीं तो कार्रवाई होगी। दर्जन से ज्यादा बूथ सबलेट किए गए हैं। कई के लाइसेंसी का निधन हो चुका है।