पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी कंपनियों के नाम पर बिल काटकर सामान ढो रहे कई ट्रांसपोर्टर : जेपी चड्ढा

फर्जी कंपनियों के नाम पर बिल काटकर सामान ढो रहे कई ट्रांसपोर्टर : जेपी चड्ढा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामानबेचाऔर खरीदा। बस बिल काटे। इनके आधार पर बोगस वैट रिफंड एप्लाई कर दिया। ये मामला सामने आने के बाद नकली बिल काटने पर टैक्सेशन ने जालंधर में खासी सख्ती कर दी है। लेकिन इसी बीच आल इंडिया क्रांतिकारी गुड्स एंड ट्रक्र्स एसोसिएशन के प्रधान जेपी चड्डा ने कहा है कि कई ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने भी फर्जी कंपनियों के बिल बनवाए हैं। इन बिलों के आधार पर बगैर टैक्स चुकाए सामान ढो रहे हैं। सारे मामले की जानकारी टैक्सेशन कमिश्नर अनुराग वर्मा को भेजी गई है। उन्होंने सारा मामला टैक्सेशन विभाग को भेज दिया है। साथ ही ये भी कहा है कि जिन अफसरों पर पब्लिक डीलिंग से रोक लगी है, उन्हें हटाया जाना चाहिए।

फर्जी कंपनियां बना रखी हैं...

हौजरी,इलेक्ट्रिकल और लोहे का सामान ढोने वाले कई ट्रक पंजाब से दिल्ली के बीच चलते हैं। इन लोगों ने कंप्यूटर लगाकर फर्जी कंपनियां बना रखी हैं। ये इनके बिल काट लेते हैं। ये बिल बैरियर पर देकर ट्रक पास करा लेते हैं। इससे भारी मात्रा में टैक्स चोरी की जाती है।