पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवाला कारोबार से जुड़े थे चंडीगढ़ के बजाज ब्रदर्ज

हवाला कारोबार से जुड़े थे चंडीगढ़ के बजाज ब्रदर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईडी ने बजाज बंधुओं के बिजनेस हाउस से दो मोबाइल फोन भी कब्जे में किए हैं। यह वह फोन हैं जिनका इस्तेमाल अपने कारोबार में करते थे। ईडी मान कर चल रही है कि इन मोबाइल की कॉल डिटेल से बजाज बंधुओं का हवाला का बड़ा नेटवर्क सामने जाएगा। इससे पहले ईडी ने अंकुर बजाज से पूछताछ की थी। अंकुर का नाम भोला की पूछताछ में जनवरी महीने में आया था। भोला ने कहा था कि बजाज के जरिए उसने एक लैंड की डील करनी थी। इसके लिए उसे 50 लाख रुपए दिए थे। यह बात अंकुर भी मान गया था लेकिन उसने यह दावा किया था कि वह कोई हवाला का कारोबार नहीं करता। ईडी ने भोला की दी जानकारी पर अंकुर बजाज पर शिकंजा कसा था।

सतपाल. जालंधर

ड्रग्स रैकेट किंगपिन पूर्व डीएसपी जगदीश भोला से कनेक्शन रखने वाले चंडीगढ़ के बजाज बंधुओं का हवाला नेटवर्क ब्रेक करने के लिए ईडी जांच कर रही है। ईडी ने भोला के डेढ़ हजार यूएस डॉलर विदेश भेजने को लेकर वीरवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 35 में बजाज फोरेक्स, बजाज इंटरप्राइजेस और एसबी फोरेक्स पर दबिश दी थी। यहां से ईडी ने करीब 67 लाख के साथ साथ हवाला से जुड़े दस्तावेज और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

नेटवर्क को ब्रेक करने के लिए ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर गिरिश बाली और असिस्टेंट डायरेक्टर निरंजन सिंह की सुपरविजन में जांच कर रही टीम ने जब्त किए गए दस्तावेज खंगाले तो यह बात सामने आई है कि अंकुर बजाज, सुभाष बजाज और सुशील बजाज काफी समय से हवाला का धंधा कर रहे थे। दस्तावेज में अब तक की जांच में करीब 45 करोड़ के हवाला के सबूत मिले हैं।