पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीटीयू का केस खेर को सौंपा

पीटीयू का केस खेर को सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. स्टूडेंटऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) की पंजाब यूनिवर्सिटी इकाई ने शनिवार को एमएचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी से मिलकर पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाए जाने की मांग उठाई। सोई से विक्रमजीत सिंह विकी ने पीयू के लंबे इतिहास और टाइम्स हायर एजुकेशन की एशियन रैंकिंग में पीयू के 32 वें स्थान का हवाला देते हुए कहा कि पीयू के सेंट्रलाइजेशन से स्टूडेंट्स को ज्यादा एक्सपोजर मिल सकेगा।

भास्कर न्यूज. जालंधर

ऑल इंडिया पीटीयू लर्निंग सेंटर्स एसोसिएशन के आठ नुमाइंदों ने शनिवार को चंडीगढ़ में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात कर पीटीयू के वीसी डॉ. रजनीश अरोड़ा की शिकायत की कि वह सेंटरों को बंद कराने पर तुले हुए हैं।

एसोसिएशन के जनरल सैक्रेटरी मनीत दीवान के मुताबिक उन्होंने पीटीयू में दो साल से चल रहे स्कैम की शिकायत की तो ईरानी ने कहा, आई एम अवेयर ऑफ इट। उन्होंने सांसद किरण खेर को मामला सौंपते हुए उन्हें मामले की ब्रीफ बनाकर उनके पास भेजने को कहा। फिर वह लर्निंग सेंटरों के साथ दिल्ली में मुलाकात करेंगी। 17 सितंबर को लर्निंग सेंटरों के नुमाइंदे सांसद किरण खेर से चंडीगढ़ में मिलेंगे। शिकायत में कहा गया है कि डॉ. अरोड़ा ने 2009 में यूजीसी को एक एफिडेविट में बताया था कि पीटीयू के पास कोई फ्रैंचाइजी नहीं है और अब इन्हें फ्रैंचाइजी बता रहे हैं।