- Hindi News
- स्टेशन से बाहर शिफ्ट होगा रिजर्वेशन काउंटर
स्टेशन से बाहर शिफ्ट होगा रिजर्वेशन काउंटर
आईआरसीटीसी के एरिया मैनेजर सतविंदर िसंह ने सिटी स्टेशन के बाहर जांच की।
भास्कर न्यूज|जालंधर
सिटीरेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन और बुकिंग काउंटर को स्टेशन बिल्डिंग से बाहर शिफ्ट किए जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए प्रपोजल बनाकर फिरोजपुर मंडल भेजा जा चुका है। इस स्थान पर आईआरसीटीसी की ओर से फूड प्लाजा खोलने की योजना है। इसके लिए शनिवार को आईआरसीटीसी के एरिया मैनेजर सतविंदर सिंह की अगुवाई में एक टीम सर्वे करने पहुंची। टीम ने मौका मुआयना करके फूड प्लाजा के लिए निर्धारित एरिया को सुनिश्चित किया। फिलहाल अभी तक फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है।
आईआरसीटीसी के अधिकारियों का कहना है कि अभी जालंधर स्टेशन से हर रोज कितने वीआईपी यात्री अप डाउन करते है इसकी रिपोर्ट चेक करने के बाद ही फूड प्लाजा खोलने की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। जीआरपी थाने के पास ही रेलवे की खाली जमीन पड़ी है, उस पर रिजर्वेशन और बुकिंग काउंटर खोलने के लिए नई बिल्डिंग बनवाए जाने का प्रस्ताव है। स्टेशन अधीक्षक एसएस वालिया का कहना है कि रिजर्वेशन और बुकिंग काउंटर के बाहर शिफ्ट होने से स्टेशन परिसर की कई समस्याओं से राहत मिल जाएगी। इसके तहत तो पहले स्टेशन पर आने और जाने वाले यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी। अभी बुकिंग काउंटर पर लंबी लाइन होने से यात्रियों को सामना के साथ निकलने में काफी दिक्कत होती है।