पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले की अंडर 14, 17 और 19 टीम टेबल टेनिस के फाइनल में

जिले की अंडर-14, 17 और 19 टीम टेबल टेनिस के फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैच के दौरान शॉट खेलता उत्कृष।

भास्कर न्यूज|जालंधर

पंजाबस्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से 60वीं पंजाब स्कूल खेलों में टेबल टेनिस लड़कों के मुकाबले लॉ ब्लॉसम स्कूल अर्बन इस्टेट फेस-2 में हुए। इसमें जिले की टीमों ने अंडर-14, 17 और 19 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में प्रवेश कर लिया।

अंडर-14 वर्ग में जालंधर, मुक्तसर, एसएएस नगर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, मानसा और रोपड़ ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 वर्ग में जालंधर, रोपड़ से लुधियाना ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, अंडर-19 वर्ग में जालंधर, फाजिल्का, लुधियाना, रोपड़ और अमृतसर ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मुकाबलों का उद्घाटन डिप्टी डायरेक्टर खेल सरबजीत सिंह तूर ने किया और विशेष अतिथि खेल प्रमोटर सुरजीत हाकी सोसाइटी के सचिव सुरिंदर सिंह भापा थे। जिनका स्वागत जिला शिक्षा अधिकारी हरिंदरपाल सिंह थे। प्रिंसिपल गुरदीप सिंह तखड़, सहायक शिक्षा अफसर खेल गुरिंदर संघा, राष्ट्रीय जूडो रेफरी सुरिंदर कुमार और प्रेस सचिव बहादुर सिंह संधू और निखिल हंस थे। यहां स्कूल डायरेक्टर वंदना मड़ीया, संजीव मड़ीया, पंकज शर्मा, जगरूप तुंग, रविंदर कुमार, अश्वनी कुमार, मीनाक्षी, विकास महाजन, अनीता, सरबजीत कौर, वीना, संजीव गांधी, निखिल हंस, जसपाल सिंह, सुधीर कुमार, भूपिंदर पारूल, हरबिंदर पाल, गुरचरन सिंह थे।