पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला सुरक्षा पर आरपीएफ में सेमिनार

महिला सुरक्षा पर आरपीएफ में सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरपीएफकीओर से बैरक में जेंडर सेनीटाइजेशन एंड एवरनेस सेक्सुअल हरासमेंट आफ वुमन एट वर्क प्लेस विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें आरपीएफ के पोस्ट कमांडेंट अमित कुमार शर्मा ने बताया कि महिलाओं को वर्क प्लेस पर गलत नजर से देखना भी अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए वर्क प्लेस पर महिलाओं के साथ पूरे सम्मान के साथ व्यवहार करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि वर्क प्लेस पर महिलाओं की सुरक्षा का पूरा इंतजाम होना चाहिए। उनके टायलेट को बिल्कुल अलग रखना चाहिए। बातचीत के दौरान संयमित शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर रेशमा निरंकारी, प्रदीप कुमार, नरिंदर कुमार के अलावा लुधियाना, अमृतसर, फिरोजपुर, कटड़ा, जम्मूतवी के महिला और पुरुष जवान उपस्थित रहे।