पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदी दिवस पर एनआरएमयू ने की गेट मीटिंग

शहीदी दिवस पर एनआरएमयू ने की गेट मीटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नार्दर्नरेलवे मेंस यूनियन की ओर से शनिवार को सिटी स्टेशन के यार्ड में शहीदी दिवस के उपलब्ध में कामरेड रघुवीर सिंह की अध्यक्षता में गेट मीटिंग हुई। रघुवीर सिंह ने बताया कि इस बार एआईएफआर की ओर से शहीदी दिवस को मजदूरों की मांग दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें कर्मचारियों की मांगों को पूरे जोर के साथ रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय के सामने उठाए जाने का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान यार्ड के साथियों को शहीदी दिवस मनाए जाने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कहा गया कि अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारी शहीदी दिवस में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। मीटिंग में कामरेड किशनपाल, कामरेड रमेश कुमार, गुरमीत सिंह, तरसेम लाल, नरेंद्र कुमार नाहर, आरडी सिंह, मनोज कुमार, रघुवीर सिंह, पवन कुमार, परमिंदर पिंकी, अमित कुमार, तेजपाल समेत बड़ी संख्या में रेलवे मुलाजिम उपस्थित रहे।