- Hindi News
- डिस्क जॉकी के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए
डिस्क जॉकी के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए
डिस्ट्रिक्टजालंधर लाइट-साउंड एंड डीजे एसोिसएशन ने लुधियना में 6 सितंबर को महाराजा पैलेस में में मारे गए गुरविंदर िसंह के हत्यारों को पकड़ने की मांग की है।
मनमर्जी का गीत चलाने पर गुरविंदर सिंह की हत्या कर दी गई थी। शहर में डीजे का काम करने वाले सभी दुकानदारों ने उसकी मौत पर शोक जताया। एसोसिएशन के प्रधान पीएस पम्मा और सदस्यों ने लुधियाना में गुरविंदर िसंह के परिवार से दुख सांझा किया। उन्होंने दोषियों को सजा दिलाने और परिवार को आर्थिक मदद देने का वादा किया। गुरविंदर की मौत के खिलाफ 15 सितंबर को लाइट-साउंड और डीजे का काम करने वाले दुकानदार एक दिन की हड़ताल करेंगे।