- Hindi News
- पेंडिंग बिलों को लेकर यूआरएमयू ने दी धरने की धमकी
पेंडिंग बिलों को लेकर यूआरएमयू ने दी धरने की धमकी
उत्तरीयरेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारी शनिवार को बीते चार से पांच सालों के पेंडिंग बिलों के मामले को लेकर स्टेशन अधीक्षक शमशेर सिंह वालिया से मुलाकात की।
यूनियन के पदाधिकारियों ने स्टेशन अधीक्षक को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पेंडिंग बिलों का भुगतान मंगलवार तक नहीं हो जाता है तो यूआरएमयू धरना प्रदर्शन करेगी। इस स्टेशन अधीक्षक ने जबाव में कहा कि सभी बिल को मंगलवार तक तैयार कर लिया जाएगा। अगले महीने तक इसका भुगतान कर दिया जाएगा। इस मौके पर गुलशन कुमार, प्रेम कुमार, विकास जेटली, अविनाश, बूटा सिंह, जसवंत सिंह, वीरण यादव, बलविंदर, केवल कृष्ण, धर्मदास, महिंदर सिंह, मलकीत सिंह, महावीर शामिल हुए।