- Hindi News
- वाल्मीकि समाज 8 को शोभायात्रा नहीं रोष मार्च निकालेगा
वाल्मीकि समाज 8 को शोभायात्रा नहीं रोष मार्च निकालेगा
धर्मेंद्र गिल ने कहा- 25 लोगों ने जो फैसला किया, वह मंजूर नहीं किया जाएगा।
भास्कर न्यूज|जालंधर
धूनासाहिब को लेकर हुए सरकारी फैसले के विरोध में भगवान वाल्मीकि संस्थाएं आठ अक्टूबर को शोभायात्राएं नहीं, बल्कि रोष मार्च निकालेगी। यदि कोई संस्था शोभायात्रा निकालती भी है तो सभी उनका विरोध करेंगे और यात्रा को आगे नहीं बढ़ने देंगे। इस दौरान होने वाले नुकसान की जिम्मेदार खुद सरकार होगी। इस फैसले की जानकारी श्री गुरु ज्ञान नाथ शांति सेना पंजाब के प्रधान धर्मेंद्र गिल ने दी।
उन्होंने बताया कि राज्य में 326 रजिस्टर्ड संस्थाएं हैं और उन सभी से एक-दो दिनों के भीतर बैठक होगी और सभी का फैसला दिवस के विरोध में रोष मार्च निकालने का ही है। गिल का कहना था कि भगवान वाल्मीकि जी का विश्व में एक मात्र ऐतिहासिक स्थान धूना साहिब हैं। मगर सरकार की मिलीभगत से गुलजार सिंह रणिके, चरणजीत अटवाल, ओम प्रकाश गब्बर, मलकीत नाथ, विजय, राज कुमार अधिकाय और यश चौधरी सहित 25 लोगों ने जो फैसला किया है वह उन्हें कदापि मंजूर नहीं है। यही कारण है कि उन्होंने रोष मार्च निकालने का फैसला लिया है।
गिल ने कहा कि उनकी समिति बस्ती बावा खेल अड्डा से शोभायात्रा निकालती है और शहर की यात्रा से मिलती है, मगर इस बार उनकी रोष यात्रा निकलेगी। यहां भगवान वाल्मीकि यूथ फेडरेशन पंजाब विशाल थापर, वाल्मीकि मझवी सिख मोर्चा के पंजाब प्रधान महिंदर सिंह हमीरा, शिरोमणि रंघरेटा दल पंजाब प्रधान लखबीर सिंह चीमा, सर्व सेवा दल पंजाब प्रधान रोहिनी गिल, लवकुश सेना पंजाब प्रधान लक्की थापर, राजपाल सिंह सिद्धू, त्रिलोक, हरजिंदर मट्टू, निर्मल सिंह विरदी, प्रकाश अवतार सिंह, मनी गिल, तरसेम सिंह, कुलदीप सिंह, रवि सभ्रवाल, दलजीत बोबी, बाबा करनैल कोहाला, निशांत शर्मा, मनप्रीत सिंह, कृष्ण लाल शर्मा, अशोक, रंजन कुमार, लक्की थापर, बब्बू थापर थे।