पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘क्रॉस ब्रीडिंग से लुप्त हो रही देसी गायों की प्रजातियांं’

‘क्रॉस ब्रीडिंग से लुप्त हो रही देसी गायों की प्रजातियांं’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | भारतका वैज्ञानिक अब देसी गायों की तरफ मुड़ रहा है। 40 वर्षों से चल रही क्रॉस ब्रीडिंग के कारण भारतीय देसी गायों की कई प्रजातियां लुप्त हो गई हैं और कई लुप्त होने की कगार पर हैं। अंधाधुंध चल रही क्रॉस ब्रीडिंग से कुछ ज्यादा हासिल नहीं किया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी चिन्‍मयानंद ने यह विचार अहमदाबाद छारोड़ी गुरुकुल में हुई वर्कशाप में कहे। इसमें गुजरात के गवर्नर ओम प्रकाश कोहली विशेष तौर से पहुंचे। उन्होंने कहा कि देसी गायों की सभी प्रजातियों को बढ़ावा देने के लिए देश में सभी मिलिट्री फार्म पर इन नस्लों को रखा जाना चाहिए। गौ वध बंद होना चाहिए, मास निर्यात से जो 500 करोड़ की भारत सरकार को कमाई होती है वह किसी अन्य कार्यक्रम कृषि, गोदुग्ध, गौ आधारित प्रोडक्ट्स पर करनी चाहिए। यहां आयोजन के मुख्य सूत्रधार गौ सेवा आयोग और गौचर विकास बोर्ड गवर्नमेंट आफ गुजरात फार्मर मिनिस्टर ऑफ स्टेट फार हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डा. वल्लभभाई कथोरिया, दिल्ली यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के पूर्व वीसी प्रो. दीपक पेंटल भी थे।