पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन रात दाता तेरा शुक्र गुजारा...

दिन रात दाता तेरा शुक्र गुजारा...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | विमलधामचेरिटेबल ट्रस्ट दीन दयाल उपाध्याय नगर में आयोजित कार्यक्रम में साध्वी दीप्ति और साध्वी लक्षिता ने कहा कि आज ध्यान की कोई बात नहीं करता। ध्यान तो पैसा कमाने में, शापिंग करने में, खाने-पीने में, बातों में है और दुनियादारी निभाने में है.., लेकिन ध्यान (मेडिटेशन) तो हजारों वर्षों पुरानी परंपरा रही है। अकेले ध्यान से अनेक बीमारियां ठीक हो जाती हैं। रोजाना करने वाले के तो पास भी बीमारियां नहीं फटकती। आज हर इंसान बीमार है। वातावरण में प्रदूषण है और खाने में मिलावट है। आज इतने साधन है दवाइयां अस्पताल है। तो बीमारियों कम होनी चाहिए थी, मगर पहले से ज्यादा बढ़ी है। इसका कारण है हम खुद अपना ध्यान नहीं रखते। यहां डाॅ. शशिभूषण, साध्वी लक्ष्यद्वीप, साहिल सहगल, राकेश जैन भी थे।

जालंधर | श्रीसिद्ध बाबा बालक नाथ जी के तीन दिवसीय छठे वार्षिक उत्सव के तहत दूसरे दिन बाबा बालक नाथ की शोभायात्रा निकाली गई। भक्त पौणाहारी के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में बैंड बाजों के साथ निकले। जगह-जगह पुष्पों से बाबा का स्वागत हुआ और लंगर भी लगाए गए। शोभायात्रा इलाके की परिक्रमा के बाद मंदिर परिसर में पहुंच कर संपन्न हुई। रविवार को सुबह दस से दोपहर डेढ़ बजे तक बाबा जी की चौकी और कीर्तन होगा। यहां कनवीनर कैशियर एडवोकेट पवन शर्मा, पैट्रन मालती बाटा, विजय, प्रधान अतुल कुमार कामरेड, उपप्रधान शाम सुंदर टंडन, राजीव महेंद्रू, नरेश भंडारी, महासचिव राम प्रकाश गंभीर, प्रेस सचिव सलिल टंडन भी थे।

ज्ञान गंगा यज्ञ 24 को

जालंधर| अखिलभारतीय पीठ परिषद की ओर से श्री सत्य नारायण मंदिर मोहल्ला गोबिंदगढ़ में एक दिवसीय ज्ञान गंगा यज्ञ 24 सितंबर को करवाया जा रहा है। इसमें निश्चलानंद सरस्वती महाराज शाम सात तक ज्ञान गंगा प्रवाह करेंगे। 25 सितंबर को श्री चामुंडा मंदिर माॅडर्न कॉलोनी नजदीक न्यू जवाहर नगर रेडियो कॉलोनी में शाम पांच से सात बजे तक यज्ञ होगा।

बाबा बालक नाथ की शोभायात्रा निकाली

आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में बड़ी संख्या में लोग इकट्‌ठा हुए। -भास्कर

भास्कर न्यूज | जालंधर

आर्यसमाजमंदिर मॉडल टाउन में वेद प्रचार पखवाड़े में पं. सत्यप्रकाश शास्त्री, पं. बुद्धदेव वेदालंकार ने यज्ञ करवाया, जिसमें मुख्य यजमान बृज मोहन सहगल, प्रोमिला सहगल, न्यायप्रिय सहगल, दिप्ती सहगल, प्रणय सहगल, प्रिया सहगल, अक्ष