- Hindi News
- शिव शक्ति मंदिर दशहरा उत्सव कमेटी की बैठक
शिव शक्ति मंदिर दशहरा उत्सव कमेटी की बैठक
जालंधर | शिवशक्ति मंदिर दशहरा उत्सव कमेटी बीडीए एन्क्लेव की तरफ से करवाए जा रहे दशहरा पर्व की तैयारियों संबंधी पहली बैठक पूर्व मंत्री जय किशन सैनी की देखरेख में हुई।
पवन धवन ने पिछले वर्ष की गतिविधियों के खर्च का ब्यौरा दिया। सैनी ने बताया कि पर्व के दिन श्री राम, लक्ष्मण माता सीता की शोभायात्रा शिव शक्ति मंदिर बीडीए एन्क्लेव से दोपहर तीन बजे निकाली जाएगी जो इलाके की परिक्रमा उपरांत दशहरा स्थल पर पहुंचेगी। जहां श्री राम की प्रार्थना होगी और उसके बाद ही पर्व का आगाज आतिशबाजी का नजारा प्रस्तुत होगा। यहां अशोक गुप्ता, राजू अरोड़ा, सुदेश धवन, गवर्धन गोदी, मोहन अग्रवाल, राकेश सेखड़ी, आनंद चोपड़ा, सुशांत सहगल, इंद्रजीत राही, केवल सूरी, आनंद स्वरूप भंडारी, कुलदीप भाटिया, मदन लाल सोनी, प्रवीन कोहली भी थे।