पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 सितंबर से शुरू होगा दुर्गा पूजनोत्सव

30 सितंबर से शुरू होगा दुर्गा पूजनोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | सर्वजनिनदुर्गा पूजा कमेटी की ओर से 30 सितंबर से दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा और सरस्वती पूजा महोत्सव शुरू किया जा रहा है। यह महोत्सव हरि मंदिर प्रीत नगर लाडोवाली रोड में होगा। प्रधान बीएन सरदार, महासचिव एमएस सरकार और सुदिप्ता मंडल ने बताया कि 30 सितंबर को दुर्गा पूजा प्रारंभ होगी और शाम साढ़े छह बजे कालप्रंभा, आठ बजे बोधन आमंत्रण, एक अक्टूबर को महासप्तमी पर सुबह आठ बजे पूजा, 11 बजे चंडीपाठ साढ़े 11 बजे पुष्पांजलि, दो अक्टूबर को महाअष्टमी पर सुबह सात बजे पूजा, साढ़े सात बजे चंडीपाठ, आठ बजे पुष्पांजलि, तीन अक्टूबर को महानवमी पर सुबह साढ़े पांच बजे पूजा, सात बजे पुष्पांजलि नौ बजे चंडीपाठ, चार अक्टूबर विजयादशमी पर सुबह दस बजे पूजा, 11 बजे दर्पण विसर्जन, 12 बजे सिंदूर भरन, आठ बजे विजय सम्मेलन, सात अक्टूबर को श्री श्री लक्ष्मी पूजा पर शाम सात बजे पूजा, आठ बजे आरती, साढ़े आठ बजे पुष्पांजलि, नौ बजे प्रसाद, 23 अक्टूबर को श्री श्री काली पूजा में साढ़े 11 बजे पूजा, सवा 12 बजे आरती साढ़े 12 बजे पुष्पांजलि, 25 जनवरी को श्री श्री सरस्वती पूजा में सुबह सात बजे पूजा, आठ बजे आरती साढ़े आठ बजे पुष्पांजलि होगी।