- Hindi News
- शिरडी से लौटे श्री साईं राम सेवा प्रबंधक कमेटी के सदस्य
शिरडी से लौटे श्री साईं राम सेवा प्रबंधक कमेटी के सदस्य
जालंधर | श्रीसाईं राम सेवा प्रबंधक कमेटी मोहल्ला गोबिंदगढ़ एसडी कालेज रोड की तरफ से शिरडी साईं वार्षिक यात्रा की गई थी। कमेटी की तरफ से 500 भक्तों का जत्था ले जाया गया था। जत्था रात सचखंड एक्सप्रेस के माध्यम से सिटी स्टेशन पहुंचा। यहीं से भक्तों ने साईंनाथ की पावन पालकी यात्रा निकाली। भक्त नाचते गाते हुए साईंनाथ का गुणगान कर रहे थे। यहां चेयरमैन सुधीर सूरी, प्रधान मनु बेरी, सचिव पुष्पिंदर टोनी, अजय कोहली, अमित कोहली, जतिंदर शर्मा, संजीव, पुनीश गुप्ता, राजन मल्होत्रा, राजन मानिक, विजय आनंद, अजय आनंद, मोहित मल्होत्रा, अरुण शर्मा, नितेष, राहुल, दीपक, लक्ष्मण, सोनू, संजीव खुल्लर थे।