- Hindi News
- जय मां शेरांवाली फिल्म के लिए ऑडीशन जारी
जय मां शेरांवाली फिल्म के लिए ऑडीशन जारी
जालंधर | धार्मिकपंजाबी फिल्म जय मां शेरांवाली के लिए एस बैंस मीडिया प्रोडक्शन और जीआरडी फिल्म्स की तरफ से ऑडीशन एबी बॉडी टेंपल में लिए गए। इसमें 20 से 50 वर्ष के लोगों ने हिस्सा लिया। निर्णायक डायरेक्टर गाेबिंद राय, खुशबू मेहता थे। यहां आरके बेंस और कैमरामेन राज भी थे। डायरेक्टर गोबिंद स्टार प्लस के सीरियल कहीं किसी रोज में भूमिका निभा चुके हैं। इस बैनर तले टेलीफिल्म सुल्तानपुर दे दर्शन, लालच और रेहमतां बन चुकी है। ऑडीशन में पास होने वालों को हिंदी फिल्म वेलकम टू हॉरर हाउस में मौका दिया जाएगा। ऑडीशन 20 और 21 सितंबर, 27 और 28 सितंबर को भी होंगे।