पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुभानपुर में सदा सरहद से टकराई एस्कॉर्ट, इंस्पेक्टर समेत तीन जख्मी

सुभानपुर में सदा सरहद से टकराई एस्कॉर्ट, इंस्पेक्टर समेत तीन जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस के आगे जा रही एस्कॉर्ट के सामने अचानक वाहन आने से हुआ हादसा

घंटा भर खराब रही बस, सवार 18 पाकिस्तानी नागरिक हुए परेशान

लाहौरसे दिल्ली रहीसदा सरहद बस मंगलवार सुबह सुभानपुर के गांव डोगरांवाल के पास हादसे का शिकार हो गई। बस के पीछे से उसी की सुरक्षा में लगी पुलिस एस्कॉर्ट की जीप जा टकराई। हादसे में इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस मुलाजिम घायल हो गए। बस में 18 पाकिस्तानी नागरिक सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बस को घेर लिया और घायल मुलाजिमों को सुभानपुर के एसजीएल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। घायलों में इंस्पेक्टर मनोज कुमार, हवलदार भूपिंदर सिंह, मनजिंदर सिंह और हरविंदर सिंह हैं।

इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि सदा सरहद बस लाहौर से सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। पुलिस की एक गाड़ी बस के आगे और एक पीछे चलती है। सुभानपुर से हमीरा रोड पर गांव डोगरांवाला की पुली के पास सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बस के आगे चल रही एस्कॉर्ट की गाड़ी के आगे कोई वाहन आने के कारण ड्राइवर ने ब्रेक लगा दी।

इसे देख बस चालक ने भी ब्रेक लगा दी। बस में एंटी ब्रेक सिस्टम था, जिससे बस अचानक रुक गई। इसी दौरान पीछे से रही एस्कॉर्ट गाड़ी की ब्रेक लगने से वह सीधी बस के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एस्कार्ट गाड़ी का शीशा टूट कर आगे गिर गया। बस का इंजन पीछे होता है और टक्कर से उसका रेडिएटर पाइप भी टूट गया। रेडिएटर के कारण बस एक घंटे तक वहां खड़ी रही। उसे ठीक कराने के बाद करीब साढ़े बारह बजे उसे रवाना किया गया। रास्ते में बस करतारपुर एक ढाबे पर रुकी और फिर दिल्ली रवाना हो गई।

हादसे में जख्मी कान्सटेबल भुपिंदर सिंह की टांग पर 18 टांके लगे हैं।

सुभानपुर के पास सदा सरहद बस की पायलट के साथ टक्कर मे घायल मनोज कुमार।

बस के आगे जा रही एस्कॉर्ट ने ब्रेक लगाई तो बस रुकते-रुकते उससे जा टकराई जबकि पीछे रही एस्कॉर्ट ने बसे को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

सुभानपुर के पास सदा सरहद बस की सुरक्षा में लगी गाड़ी जब बस से टकराई तो उसका छीछा उछलकर बाहर िनकल गया।