- Hindi News
- छाबड़ा को प्रोग्रेसिव ग्रुप के सेक्रेटरी पद से आउट करने की चल रही तैयारी
छाबड़ा को प्रोग्रेसिव ग्रुप के सेक्रेटरी पद से आउट करने की चल रही तैयारी
जिमखानाक्लब मेंचुनाव को पूरा एक महीने रह गया है और चुनाव की प्रक्रिया भी 15 दिसंबर से शुरू हो रही है। लेकिन अभी तक किसी भी ग्रुप की कोई सही रूपरेखा सामने नहीं आई है। प्रमुख दोनों ग्रुपों में तनातनी है। मौजूदा प्रोग्रेसिव ग्रुप की तरफ से सेक्रेटरी पद के दावेदार एडवोकेट दलजीत सिंह छाबड़ा को आउट करने की योजना चल रही है। छाबडा़ की जगह पर कुछ नए नामों पर विचार किया जा रहा है। कुछ नाम सामने भी आए हैं। इन नामों में एक नाम ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. संजीव शर्मा का भी है। प्रोग्रेसिव ग्रुप चलाने वाले कुछ सदस्यों ने सोमवार को केंब्रिज स्कूल में गुप्त मीटिंग की और इस पर विचार किया। डॉ. शर्मा को टीम ने संपर्क किया और उन्होंने हामी भी भर दी है। क्योंकि प्रधान कमिश्नर आर वेंकटर|म ने किचन, बार और हेल्थ क्लब के अलावा बैलेंसशिट की इंक्वायरी खुलवा दी है। जिसमें सेक्रेटरी छाबड़ा पर भी उंगली उठी थी।
इस टीम ने गुट को नया रूप देने के लिए योजना पर काम शुरू किया है। ताकि युवा और अनुभवी लोगों को आगे लगाया जा सके। गोरा गुट में अभी तक कैशियर धीरज सेठ और संयुक्त सचिव तरुण सिक्का का ही नाम सामने आया था, बाकी उन्हें सेक्रेटरी और जूनियर उप प्रधान नहीं मिल पाए हैं। गोरा खुद लड़ने से बच रहे हैं। इसलिए बताया जा रहा है कि तरुण सिक्का को भी इसी ग्रुप से संयुक्त सचिव पद पर लड़ाया जा सकता है। उनसे भी बात हुई है। इस ग्रुप के संयुक्त सचिव पद के दावेदार विवेक गुप्ता का नाम भी कट सकता है। जबकि पहले ही गुलशन शर्मा और नरिंदर शेरगिल को ग्रुप से बाहर कर दिया गया है। वह लोग अपने नया ग्रुप बनाने की योजना बना रहे हैं। इस बात से बाकी ग्रुपों में भी हलचल पैदा हो गई है। वहीं बताया जा रहा है कि धीरज सेठ ने सभी युवाओं से अपील की है कि वह लोग चुनाव लड़ने के लिए आगे आएं और नया ग्रुप युवाओं का बनाएं।
जिमखाना क्लब चुनाव
जीएम मिले डीसी से
क्लबके नए जीएम रिटायर्ड एक्साइज एंड टैक्सेशन संयुक्त कमिश्नर कमलजीत सिंह मंगलवार को डीसी केके यादव से मिले। उन्होंने क्लब की गतिविधियों के बारे मे उनसे चर्चा की। कमलजीत ने क्लब में कामकाज देखना शुरू कर दिया है।
कोटे की मेंबरशिप बेचने की चर्चा
चुनावसे पहले सभी एग्जेक्टिव मेंबर्स को कोटे में आधे रेट पर मेंबर्स बनाकर दिए गए हैं। कुछ मेंबर्स पर अपने कोटे की मेंबरशिप बेचे जाने की चर्चा च