पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएमए पंजाब चुनाव में बैलेट का आना जारी

आईएमए पंजाब चुनाव में बैलेट का आना जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | आईएमएपंजाब में इलेक्शन प्रोसेस अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। इस बार पंजाब में कुल 37 ब्रांचों के 140 बैलेट की लड़ाई है। इसमें से अभी तक सिर्फ 3 ब्रांचों के बैलेट ही आए हैं। इलेक्शन कमिश्नर डा. जसकरण सिंह गिल ने बताया कि 20 दिसंबर शाम 5 बजे तक ही बैलेट स्वीकार करेंगे। बैलेट से भरे एनवलप को इलेक्शन कमिश्नर, प्रधान डॉ. सुधीर राज, सेक्रेटरी डा. नवजोत दहिया, चुनाव कमेटी के मेंबर दसूहा से डा. अमरीक सिंह बसरा और अमृतसर से डा. सुखजीत सिंह और दोनों उम्मीदवार डा. आरएल तनेजा और डा. पीएस बख्शी की मौजूदगी में ही खोला जाएगा। नतीजे 21 को घोषित हो सकते हैं।