- Hindi News
- आदर्श नगर के पार्क में वीरवार देर रात 40 फुट गहरे कुएं में गिरा कोट मोहल्ले का रमेश
आदर्श नगर के पार्क में वीरवार देर रात 40 फुट गहरे कुएं में गिरा कोट मोहल्ले का रमेश
30 रुपए दूंगा, पहले पानी पिलाओ
5 दिन कुएंं में तड़पता रहा बचाने आए लोगों से बोला...
आदर्शनगर पार्कट्यूबवैल के 40 फुट गहरे कुएं में पांच दिन से एक 44 साल का व्यक्ति गिरा हुआ था। कुएं में चार दीवारी होने के कारण किसी को भी उसकी आवाज नहीं सुनाई दी। पांच दिन तक भूखा प्यासा रहने के बाद जब वो व्यक्ति जीने की आस खो चुका था, तभी पार्क के बाहर चाय का खोखा लगाने वाले व्यक्ति ने उसके चीखने की आवाज सुनी और वहां पार्क में इकट्ठे हुए लोगों ने उसे आवाज लगाई तो बोला मुझसे बाहर बाद में निकालना, मुझसे 30 रुपए ले लेना पानी पिला दो पहले। लोगों ने उसे रस्सी के सहारे बाहर निकाला।
बस्ती गुजां से सटे कोट मोहल्ला के पेशे से कबाड़िए रमेश कुमार उर्फ बिटू पुत्र किशन लाल ने बताया कि वह कुछ सालों से आदर्श नगर के पार्क में ही रात को सोता है। वीरवार की रात जब वो पेशाब करने के लिए ट्यूबवैल के पास बने कुएं के पास गया, तो अचानक जमीन के ऊबड़-खाबड़ होने के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा ओर 40 फुट गहरे कुएं में जा गिरा। कुएं में गिरते समय उसका पैर ईंटों पर पड़ने से उसकी बाईं टांग टूट गई और सिर में गंभीर चोटें आईं। रमेश ने कहा कि वह पूरी रात मदद के लिए चिल्लाता रहा। लेकिन किसी को भी उसकी आवाज सुनाई नहीं दी। शुक्रवार सुबह होने पर मदद के लिए फिर से चिल्लाना शुरू कर दिया, लेकिन मदद के लिए कोई किरण नजर नहीं आई। भूखा-प्यासा सिर्फ मदद के इंतजार कर रहा था।
गौरव
सिविल अस्पताल में भर्ती रमेश की टांग टूट गई है।
रोहित
चाय वाले ने सुनी आवाज तो निकाला गया बाहर
सोमवारसुबह जब पार्क के बाहर चाय की रेहड़ी लगाने वाला शिव प्रसाद कुएं के पास से गुजरा तो उसे कुएं की किसी की आवाज सुनाई दी। तभी उसने पार्क में बैठे लोगों को कहा कि कुएं में कोई गिरा है। वहां पर रमेश का दोस्त गौरव भी बैठा हुआ था। सभी लोग भागकर कुएं के पास गए। गौरव ने नीचे आवाज लगाई कि कौन है, तो जवाब आया मैं बिट्टू हूं मुझसे तीस रुपए ले लो, सिर्फ मुझे पानी लाकर दे दो। लोगों में से रोहित नामक एक युवक सीढिय़ों से नीचे गया और रमेश को अपने साथ रस्सी से बांध बाहर निकाला। बाहर आने के बाद रमेश को पानी और खाना देने के बाद उसको सिविल अस्पताल से आई 108 एंबुलेंस में डाल सिविल अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर सोमवार के दिन रमेश बेसुध रहा। मंगलवार को होश आने के ब