- Hindi News
- भाजपा नेता की हत्या में टोनी का करिंदा गिरफ्तार
भाजपा नेता की हत्या में टोनी का करिंदा गिरफ्तार
रेलवे स्टेशन के पास जुआ खेलते हुए झगड़े में मारे गए विक्की के पायजामे की जेब से मिली डायरी ने पुलिस को उलझा दिया है। डायरी में लिखा है कि- मैं कुछ समय पहले जुए में साढ़े चार लाख रुपए हार गया था। डायरी में कुछ और भी लिखा है, जिसे पुलिस बता नहीं रही है। पैसों वाली बात विक्की ने लिखी है या उसकी जेब में लिखकर किसी ने डायरी डाली। ये पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार डायरी की जांच चल रही है। हालांकि सुबह एडीसीपी सिटी वन परमजीत सिंह ने कहा था कि हत्या चार लाख रुपए को लेकर हुई। विक्की और टोनी में जुआ हुआ था। उनके बीच चार लाख रुपए को लेकर झगड़ा हुआ था। वह हारा या जीता, ये नहीं पता। उसके बाद ही कत्ल हुआ है।
आरपीएफ मुलाजिम जसमेल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। जसमेल के पार्सल एजेंटों और माफिया के साथ लिंक थे। वह 2009 में अनफिट हो गया था। तब से अब तक करीब 15 बार दूसरे विभाग में तैनाती के लिए उसे फिरोजपुर बुलाया जा चुका है। वह हर बार रिफ्यूज कर देता था। इस समय उसकी ड्यूटी जहरखुरानी काउंटर पर थी।
सिविल अस्पताल में सुबह विक्की के शव का पोस्टमार्टम हुआ। बोर्ड में डॉ. बिंदु चीमा, डॉ. सतविंदर कौर और डॉ. रमन गुप्ता थे। विक्की के गले पर दो-तीन बार चाकू से वार किया गया। उसके गले पर छह इंच गहरा कट था, जिससे उसकी श्वास नली के साथ-साथ कुछ और नाड़ियां भी कट गई थीं। इसी से उसकी पांच-सात मिनट में मौत हो गई।
विक्की के भाई हर्ष मित्तु और चचेरे भाई हरिंदर कुमार मुन्ना ने बताया - वह टोनी, राजू और जसमेल को नहीं जानते। ही कभी विक्की ने उनका जिक्र किया। भाई रविवार को बाजार में मजाक के तौर पर 100 रुपए की ताश जरूर खेल लेता था, स्टेशन पर जुए वाली बात उन्होंने पहली बार सुनी है। उसने कहा - भाई तंदरुस्त था। उन्हें नशा देकर मारा गया।
विक्की सुबह सवा नौ बजे घर से निकला। मोबाइल घर छोड़ गया। पौने तीन बजे उसे भागते देखा और तीन बजे हत्या हो गई। सवा नौ से पौने तीन बजे के बीच साढ़े पांच घंटे में क्या हुआ, पुलिस ये जानना चाहती है। ये राज टोनी ही खुलेगा। पुलिस के मुताबिक राजू ही नहीं, आरपीएफ मुलाजिम भी पहले सुसाइड की बात कह चुका है।
टोनी की तलाश में पुलिस ने सोमवार को मखदूमपुरा स्थित घर में छापेमारी की। केस में दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं। सोमवार को खुलासा हुआ कि टोनी मोबाइल दुकानदार नहीं, बल्कि रेलव