पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिशादीप एनजीओ संस्थापक की पत्नी से ज्योति चौक में पर्स छीना

दिशादीप एनजीओ संस्थापक की पत्नी से ज्योति चौक में पर्स छीना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिशादीपएनजीओके संस्थापक एसएम सिंह की प|ी से बाइक सवार लुटेरे ज्योति चौक में पर्स छीनकर ले गए। वारदात तब हुई जब महिला पति की दवा खरीदने के बाद ज्योति चौक में एक शूज शॉप के बाहर चप्पल खरीदने पहुंची। अभी वह एक्टिवा खड़ी ही कर रही थी कि लुटेरे पर्स छीन ले गए। पर्स में 15 हजार रुपए, सोने की रिंग, चेन मोबाइल था। सूचना के बाद थाना चार पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एलआईसी से बतौर पीआरओ रिटायर होने वाले एसएम सिंह ने एनजीओ शुरू की। उनकी प|ी सुरजीत कौर ने बताया कि वह बाद दोपहर साढ़े चार बजे दिलकुशा मार्केट में दवा लेने गई थी। मेडिसिन लेने के बाद वह ज्योति चौक के पास एक शूज शॉप के बाहर रुकी। वहां से उन्होंने चप्पल खरीदनी थी। उन्होंने डिक्की से पर्स निकाला और लेकर अंदर जाने लगी थी। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवक पर्स छीनकर स्काईलार्क चौक की तरफ भाग गए।

पर्स में थे 15 हजार रुपए

लूट की जानकारी देतीं सुरजीत कौर।