- Hindi News
- चोरी के 4 मोटरसाइकिलों के साथ दो युवक पकड़े
चोरी के 4 मोटरसाइकिलों के साथ दो युवक पकड़े
जालंधर| थानारामामंडी पुलिस ने चोरी के 4 मोटरसाइकिलों के साथ दो युवकों को पकड़ा है। लद्देवाली के रहने वाले सुरजीत सिंह और अवतार सिंह पर चोरी का केस दर्ज हो गया है। पुलिस ने इन्हें ढिलवां चौक से पकड़ा। कागज चेक किए तो पता चला बाइक चोरी का है। बाद पुलिस ने इनकी निशानदेही पर तीन और बाइक बरामद कर लिए।