- Hindi News
- कांग्रेस के किसान, खेत मजदूर सैल ने मांगा सूखा पैकेज
कांग्रेस के किसान, खेत मजदूर सैल ने मांगा सूखा पैकेज
पंजाबप्रदेशकांग्रेस कमेटी से जुड़े किसान और खेती मजदूर सैल ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के सामने राज्य सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद सीएम परकाश सिंह बादल के नाम पर डिमांड चार्टर डीसी केके यादव को दिया है। इसमें कहा गया है कि बरसात में देरी के चलते किसानों को ज्यादा खर्च करके फसलें तैयार करनी पड़ी हैं। प्रति एकड़ 5 हजार रुपए सूखे का मुआवजा दें। सरकार ने मात्र 420 रुपए देने का ऐलान करके मजाक किया है। नकली कीड़ेमार दवाओं पर रोक लगाने के लिए कैंपेन चलाने की भी मांग की है।
प्रदेश प्रधान इंदरजीत सिंह जीरा ने कहा कि पंजाब में कर्ज में डूबे 25 सौ से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उनके परिवारों को 5 लाख मुआवजा देना चाहिए। जीरा ने कहा कि बेमौसम बरसात से नरमा, बास्मती, सब्जियां, बाग और मक्की की फसल खराब हुई है। इसके लिए हर एकड़ पर किसानों को 25 हजार रुपए मुआवजा दिया जाए। हरियाणा सरकार किसानों को सस्ता डीजल दे रही है। पंजाब में भी ये सहायता मिलनी चाहिए। पुतला फूंकने के वक्त दलजीत सिंह, इकबाल सिंह, जसमिंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, लखबीर सिंह ने भी विचार रखे।