- Hindi News
- माता पिता हिमाचल गए अकेले बेटे ने जहर निगला
माता-पिता हिमाचल गए अकेले बेटे ने जहर निगला
धीनासे सटेसंसारपुर में रहते पावर कॉम के रिटायर्ड मुलाजिम के बेटे ने जहर खाकर जान दे दी। घटना रविवार की है। युवक के माता-पिता अपने घर हिमाचल गए हुए थे। युवक को जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। सुसाइड का कारण साफ नहीं हो पाया है। थाना सदर पुलिस ने मृतक संदीप सिंह (24) के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। पुलिस ने संदीप के पिता गुरबचन सिंह के बयानों पर सीआरपीसी की धारा 174 (गैर-कुदरती मौत) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस को दिए बयान में गुरबचन सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से हिमाचल के जिला ऊना के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले प|ी के साथ हिमाचल गए हुए थे। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे घर लौटे। दरवाजा खुला था और बेटा बेड पर बेसुध पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रही थी। वह घबरा गए और उसे जौहल अस्पताल ले आए। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। उन्हें सुसाइड के कारणों का नहीं पता। बोले-बेटा पढ़ाई के बाद घर में ही रहता था। अभी उसकी जॉब नहीं लगी थी, लेकिन उसे किसी बात की टेंशन नहीं थी।
गुरबचन सिंह के दो बेटियां और एक बेटा थे। उनकी दोनों बेटियों की मौत हो चुकी है। एक बेटी शादी के 17 दिन बाद ही मर गई थी। उसे ससुरालियों ने दहेज के कारण मार दिया था। उसके बाद दूसरी बेटी का भी निधन हो गया था। वह स्टोव पर खाना बनाते समय झुलस गई थी। कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। बेटियों के बाद अब उनके बुढ़ापे का सहारा बेटा संदीप ही था। वह भी दुनिया से चला गया। संसारपुर में इस घटना के बाद हर तरफ चर्चा है। लोग अफसोस कर रहे हैं।