- Hindi News
- सिटी स्टेशन पर ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत
सिटी स्टेशन पर ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत
जालंधर| प्लेटफार्मनंबर एक पर जनसेवा ट्रेन के नीचे आने से 65 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह प्लेटफार्म नं. दो से ट्रैक के रास्ते प्लेटफार्म नं. एक पर रहा था कि पैर स्लिप कर गया। थाना जीआरपी एएसआई गुरिंदर ने बताया कि बुजुर्ग पहले पटरियों पर घूम रहा था, जिसको वहां से एक बार मौके पर तैनात पुलिस ने वहां से हटाया भी। उसके बाद वह प्लेटफार्म नंबर दो पर चला गया। जनसेवा एक्सप्रेस आई तो जल्दबाजी में वह ट्रैक से ही ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ पड़ा। अचानक उसका पैर फिसला गया। शव को 72 घंटों के लिए मुर्दा घर में रख दिया गया है।