डेढ़ घंटा बंद रहा सुविधा सेंटर का सर्वर
सोमवारकोसुविधा सेंटर के कंप्यूटर सर्वर में खराबी गई। सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे तक काम ठप रहा। एफिडेविट, सर्टिफिकेट्स और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए लोग परेशान हुए। ये महीने में चौथा मौका था जब सर्वर में खराबी आई है।
दो दिन की छुट्टियों के बाद सोमवार को सुविधा सेंटर में ज्यादा ही भीड़ थी। रिटायर्ड बैंक प्रवीण शर्मा ने बताते हैं कि अगले महीने पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन की छुट्टी होगी। फिर ईद की। इससे पहले एफिडेविट बनवाना चाहते हैं। कंप्यूटर सर्वर ठीक होता तो काम धरा रह जाता। इंदिरा पार्क कालोनी से आए रमनदीप सिंह ने कहा कि मैरिज रजिस्ट्रेशन करवानी है, उससे पहले ही ये खराबी गई। पटवारखाने में सौ के करीब लोग थे। डीटीओ दफ्तर में ड्राइविंग लाइसेंस के फोटोग्राफी एप्लीकेशन काउंटर में तीन सौ के करीब लोग पहुंचे थे। जब कामकाज हुआ तो लोग गुस्सा गए। नारेबाजी भी हुई। माहौल में गर्मी देख फार्म डिलीवरी देने, बने एफिडेविट जारी करने में तेजी कर दी।