पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार साहिबजादों को समर्पित होगा क्रिकेट टूर्नामेंट

चार साहिबजादों को समर्पित होगा क्रिकेट टूर्नामेंट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2 से

सिटीरिपोर्टर | जालंधर

पीएपीगोल्डक्लब ने फैसला लिया है कि छठा शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट चार साहिबजादों को समर्पित होगा। इसमें 70 किलो, 85 किलो, 97 किलो और 120 किलो के विजेताओं को सपांसर दो-दो लाख रुपए का ईनाम देंगे।

पंजाब में स्टेट लेवल की कुश्ती अकेडमी चलाने और शहीद भगत सिंह टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए मीटिंग की गई थी। इसकी प्रधानगी रिटायर्ड आईजी करतार सिंह ने की। इसमें यूके, कैनेडा, अमेरिका, दुबई और जर्मन से विशेष तौर पर पहुंचे लोगों ने विचार पेश किए। इनमें रमन कुमार, केपीएस ढ़िल्लों, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह पुरेवाल, अमरपाल सिंह, गुरपाल सिंह पड्डा, डॉ. सुख शर्मा, प्रीतम सिंह नारंगपुर, दर्शन सिंह फुल, जगपाल बसरा, हरदीप सिंह सिआटल, धरमिंदर लाटी शामिल थे। टूर्नामेंट 2 मार्च से 7 मार्च तक चलेगा। पदमश्री करतार सिंह ने विभिन्न स्थानाें पर होने वाले टूर्नामेंट की जानकारी दी। यहां पर मनजीत संधावालिया, महिंदर सिंह अटवाल, बलदेव बसरा, बलकार सिंह जर्मन, मनजीत सिंह खालसा, नरिंदर सिंह बल्ल थे।

कुश्ती अकेडमी चलाने और शहीद भगत सिंह टूर्नामेंट कराने के लिए बैठक की गई।