- Hindi News
- बंद दिल को फिर से धड़काया जा सकता है : डॉ. बलराज गुप्ता
बंद दिल को फिर से धड़काया जा सकता है : डॉ. बलराज गुप्ता
यदिकोईव्यक्ति अचानक दिल की धड़कन बंद हो जाने के कारण बेहोश या मर जाए, तो उसके दिल को दुबारा सीपीआर प्रकिया से शुरू किया जा सकता है।
इसके लिए सबसे पहले व्यक्ति को जमीन पर सीधा लेटा दे। उसके बाद अपने दोनों हाथों को एक दूसरे के ऊपर रख कर मरीज की छाती के बीचों-बीच रख जोर से दबाए। इसे 25 से 30 बार करें। उसके बाद मरीज की गर्दन को पीछे की ओर करें, ताकि मरीज की गले की नाली सीधी हो सके। फिर नाक बंद करके माउथ-टू माउथ सांस दे। इस विधि से मरीज का दिल दोबारा धड़कना शुरू हो जाता है। उक्त जानकारी र| अस्पताल के डाक्टर एमडी बलराज गुप्ता ने दी। मौका था, पुलिस लाइन में सहायक डिप्टी ट्रैफिक कमिश्नर कुलवंत सिंह की अगुवाई में करवाए जा रहे सीपीआर संबंधी जागरूकता कैंप का। एसीपी ट्रैफिक दलबीर सिंह बुटटर भी मौजूद थे।