- Hindi News
- पूर्व भाजपा नेता के मामले को लेकर दोनों पक्ष एडीसीपी टू मंडेर को मिले
पूर्व भाजपा नेता के मामले को लेकर दोनों पक्ष एडीसीपी टू मंडेर को मिले
जालंधर | पूर्वभाजपा नेता भरत चौहान के मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग सोमवार को एडीसीपी टू हरप्रीत सिंह मंडेर से मिले। भरत चौहान पर थाना पांच की पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
भरत चौहान की मां और भाई ने कहा कि भरत चौहान और प्रापर्टी डीलर सुनील कुमार अरोड़ा दोनों भाजपा में थे। और दोनों एक ही इलाके के है। इसलिए दोनों में दोस्ती थी। भरत चौहान ने मजाक-मजाक में ही फंदा लगाकर फोटो ली थी। और सुनिल ने उनके मोबाइल से फोटो खुद को भेज दी थी। वहीं सुनिल कुमार अरोड़ा ने भी पुलिस से इंसाफ की मांग की है। एएसआई मुखविंदर सिंह ने कहा कि भरत चौहान फिलहाल फरार है। उसको पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। उसके मोबाइल की आखरी लोकेशन के आधार पर छापा मारा गया था। लेकिन भरत चौहान वहां पर नहीं था। उसका फोन अभी बंद रहा है। और उसके घरवालों को उसके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।