- Hindi News
- एके विद्यामंदिर ने टैलेंट ऑफ सिटी के तहत दिए 20 लाख की स्कॉलरशिप वाउचर
एके विद्यामंदिर ने टैलेंट ऑफ सिटी के तहत दिए 20 लाख की स्कॉलरशिप वाउचर
जालंधर | एकेविद्यामंदिर ने पिछले दिनों पूरे पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, हरियाणा में हुए टैलेंट ऑफ सिटी कम स्कॉलरशिप टेस्ट में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स को प्राइज और स्कॉलरशिप बांटी। इनमें 200 स्टूडेंट्स को नकद ईनाम और 20 लाख स्कॉलरशिप वाउचर दिए। इसमें टीचिंग मेंबर हरीश सेठी, एसओ गुप्ता ने करियर काउंसलिंग पर लेक्चर दिया। सेंटर डायरेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि आने वाले सेशन में स्टूडेंट्स को मेडिकल और नॉन मेडिकल के साथ साथ कॉमर्स की भी कोचिंग दी जाएगी। यहां पर पूजा शर्मा, संदीप कौर मौजूद थे।