- Hindi News
- नासा में हुए ब्रेन बी टेस्ट में डीपीएस की प्रियंका अधिकारी विजेता
नासा में हुए ब्रेन बी टेस्ट में डीपीएस की प्रियंका अधिकारी विजेता
जालंधर | न्यूरोसर्जरी की तरफ स्टूडेंट्स को प्रेरित करने के लिए ब्रेन बी टेस्ट नासा न्यूरो सेंटर अस्पताल में आयोजित किया गया। डीपीएस की छात्रा प्रियंका अधिकारी ने पहला स्थान हासिल किया। जिसे मुख्य आतिथि सिविल सर्जन डॉ. आरएल बस्सन ने सम्मानित किया। वह अप्रैल में हैदराबाद में होने जा रहे नेशनल लैवल की प्रतियोगिता में भाग लेगी। वहां जीतने वाले स्टूड़ेंट्स को आस्ट्रेलिया भेजा जाएगा। इस टेस्ट में डिप्स, डीपीएस, कैम्ब्रिज, एपीजे, केएमवी संस्कृति और आर्मी पब्लिक स्कूल के बायोलॉजी 11वीं कक्षा के 15 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। वहां पर डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर मनोचा और समाज सेवक सुरिंदर सैनी के अलावा नासा न्यूरो सेंटर के डॉ. नवीन चितकारा, डॉ. संदीप गोयल भी मौजूद थे।