पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उर्दू की तालीम पूरी करने वाली छात्राएं सम्मानित

उर्दू की तालीम पूरी करने वाली छात्राएं सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीकन्यासीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन में उर्दू सीखने की बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने वाली 22 छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। काॅमर्स की छात्राओं को यह ट्रेनिंग स्कूल हरूफ क्लब के सचिव लेक्चरर सुरिंदर मोहन की तरफ से दी गई है। वह बताते हैं कि क्लब की स्थापना तीन साल पहले की गई थी। उर्दू को पढ़ने लिखने की इच्छुक बच्चों को सुबह की सभा से पहले निशुल्क ट्रेनिंग दी जाती थी। भाषा विभाग की तरफ से उर्दू की तालीम दे रहे प्रो. अरिंदर सिंह भी कई बार छात्राओं को ज्ञान देने के लिए रूबरू हुए। ट्रेनिंग पूरी करने पर छात्राओं को प्रिंसिपल गुरिंदरजीत कौर ने सर्टिफिकेट दिए।

डीसी ऑफिस में लग रही उर्दू की फ्री क्लासेस

जालंधर| डीसीऑफिस की दूसरी मंजिल पर उर्दू की क्लासेस लगाई जा रही है। प्रो. अरिंदर सिंह शाम पांच से छह बजे तक बच्चों को उर्दू की तालीम देते हैं। इसमें स्टूडेंट्स को फ्री में पढ़ाया जाता है। 6 महीने लगने वाली इस बैच के स्टूडेंट्स का एग्जाम जून में होंगे।