- Hindi News
- पैगंबर मोहम्मद साहिब के जीवन दर्शन पर सम्मेलन
पैगंबर मोहम्मद साहिब के जीवन दर्शन पर सम्मेलन
मस्जिद बशीर बस्ती दानिशमंदा में अहमदिया जमात का समारोह
सिटीरिपोर्टर | जालंधर
अहमदियाजमातकी तरफ से मस्जिद बशीर बस्ती दानिशमंदा में इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहिब के जीवन दर्शन पर सम्मेलन हुआ। अहमदिया जमात कादियान गुरदासपुर से मौलवी उप प्रमुख प्रचार विभाग अब्दुल वकील, मौलवी अजीज नासिर ने मोहम्मद साहिब के जीवन पर प्रकाश डाल सद्भावना के कामों की व्याख्या की।
उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद साहिब को अल्लाह ने एक अवतार के रूप में भेजा था, उनके जीवन दर्शन को सही ढंग से जानने और समझने की बहुत जरूरत है। आज दुनिया में ऐसे लोग मिल जाते हैं जो उनकी शिक्षाओं के सही अर्थ को समझते हुए समाज में कट्टरपंथ को बढ़ावा देते हैं। जिससे की समाज में विघटन की स्थिति उत्पन्न होती है।
उसके बाद उन्होंने इस्लामी शिक्षाओं को परिभाषित करते हुए समाज में पाए जाने वाली सामाजिक बुराइयों जैसे अशिक्षा, भ्रूण हत्या, स्त्री पुरुष में असमानता की निंदा की और उससे किस तरह बच सकते हैं उसका रास्ता बताया। यहां शेख मन्नान, मुनव अली सिद्दीकी, नासिर, ताहिर तारिक, इकबाल थे।
समागम में अब्दुल वकील और मौलवी अजीज नासिर ने संबोधित किया। -भास्कर