- Hindi News
- सहारा सेवा समिति ने 138वें समारोह में 200 परिवारों को दिया राशन
सहारा सेवा समिति ने 138वें समारोह में 200 परिवारों को दिया राशन
जालंधर | सहारासेवा समिति ने मोहन रबड़ इंडस्ट्रीज इंडस्ट्रियल एरिया में हुए 138वें राशन वितरण समारोह में 200 परिवारों को राशन दिया। मुख्यातिथि जीआरडी इंटरनेशनल के तेजिंदर सिंह, विशेष अतिथि कैलाश चंद, प्रेम प्रकाश डुमेली, अशोक मल्होत्रा, सुशील गुप्ता, कमलेश गुप्ता थे। जैन बंधुओं ने नवकार महामंत्री के पाठ और महंत कृष्ण गोपाल मैप्पी ने जयकारों के साथ समारोह का आगाज करवाया। यहां चेयरमैन शशी भूषण बुद्धिराजा, प्रधान हरबंस गगनेजा, मुख्य संयोजक कंवल जैन, मुख्य संरक्षक सुदर्शन कवात्रा, वाइस चेयरमैन विनोद मेहता, सतीश कपूर, कमलेश कपूर, कैशियर अशोक जैन, मोहित बुद्धिराजा थे।