- Hindi News
- शिव शक्ति बगलामुखी मंदिर में 9वां स्थापना दिवस समारोह
शिव शक्ति बगलामुखी मंदिर में 9वां स्थापना दिवस समारोह
शिवशक्तिबगुला मुखी मंदिर दिलबाग नगर एक्सटेंशन 120 फुटी रोड में 9वें बगुलामुखी स्थापना दिवस समारोह का आगाज हवन से हुआ। ज्योति प्रज्ज्वलित कर महामाई की चौकी में अशोक शीतल एंड पार्टी ने गणपत विघ्न हरण सुख दाता, शिवशंकर है पिता तुम्हारे पार्वती तुम्हारी माता और गणेश वंदना गाई। इसके बाद उन्होंने मां की ज्योति से नूर मिलता है- मां के द्वारे कुछ कुछ जरूर मिलता है, अज्ज मंगल घड़ियां आईयां मइया ने रौणकां लाइयां- अज्ज मइया साडे घर आई सब नूं होण बधाइयां... भजनों से भक्तों को खूब थिरकाया। यहां अमित नारंग, प्रवीन कत्याल, अजय नारंग, पंकज सरपाल, मुनीष लूथरा, अनमोल र| नारंग, अमित शर्मा, विक्की अग्निहोत्री, राकेश अंगुराल पुनीत लूथरा थे।