- Hindi News
- मेयर वर्ल्ड में शेक्सपियर हाउस ने जीता सुपर स्पैलथन कंपीटिशन
मेयर वर्ल्ड में शेक्सपियर हाउस ने जीता सुपर स्पैलथन कंपीटिशन
मेयरवर्ल्डस्कूल में तीसरी से पांचवीं क्लास तक के छात्रों में सुपर स्पैलथन का आयोजन किया। कंपीटिशन को आठ राउंड में विभाजित किया गया। इन राउंड में शब्द पूरे करना, समानार्थक और विपरीत शब्द छात्रों को एक पर्ची में लिखकर दिए गए और छात्रों को इन शब्दों को इशारों से पूछना था। आखिरी राउंड दर्शकों के लिए रखा गया। पहले स्थान पर शेक्सपीयर हाउस रहा, जिसमें चितज मेयर, भवित, चिन्मई और सुधांशु शामिल थे। दूसरे स्थान पर डिकंस सदन रहा, जिसमें तेजस्व, आधीश, रुषिता और रिद्धी ने हिस्सा लिया। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचीं स्कूल की सीईओ नीरजा मेयर, डायरेक्टर ज्योति नग रानी और प्रिंसिपल जसविंदर सिंह हुंदल ने भी कंपीटिशन में हिस्सा लिया।