- Hindi News
- डिप्स बेगोवाल में डायमंड हाउस ने जीता ग्रुप सॉन्ग कंपीटिशन
डिप्स बेगोवाल में डायमंड हाउस ने जीता ग्रुप सॉन्ग कंपीटिशन
डिप्सबेगोवालमें इंटर हाउस इंग्लिश ग्रुप सॉन्ग कंपीटिशन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एक्टिविटी इंचार्ज पल्लवी कपूर ने की। इस प्रतियोगिता में चारों हाउस के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेते हुए गीत सुनाए। प्रतियोगिता में डायमंड हाउस ने संगीत की धुनों के साथ वी आर वर्ल्ड गीत प्रस्तुत प्रस्तुत किया।
आइवरी हाउस द्वारा यू हैव मेड डिफेंस, पर्ल हाउस ने नंब और स्फायर हाउस ने नारी शक्ति के मुख्य रूप को दर्शाते हुए आई एम वुमन गीत सुनाया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों का प्रयोग करते हुए अपने गीतों को प्रस्तुत किया। प्रथम स्थान पर डायमंड हाउस की सानिया, आकृति, सुखमनी, प्रिया, अनमोल, तमन्ना तथा अरविंद रहे। दूसरे स्थान पर आइवरी हाउस के आशना, एंजल, अनुराग, मोमियूल, गिफ्टी, गुरजोत, शुभि रहे। विजेता विद्यार्थियों को प्रिंसिपल शिव कुमार जोशी ने पुरस्कृत किया।
डिप्स बेगोवाल में ग्रुप सॉन्ग पेश करते स्टूडेंट्स। -भास्कर