एचएमवी टीम ने जीती ओवरऑल लिटरेरी ट्रॉफी
कमला नेहरू कॉलेज में इंटर कॉलेज प्रतियोगिता
जालंधर| एचएमवीने कमला नेहरू कॉलेज फगवाड़ा में इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में लिटरेरी ओवरआल ट्रॉफी हासिल की। अमृत कौर ने डेक्लामेशन में प्रथम पुरस्कार, सुखविंदर और अनन्या ने डिबेट कंपीटिशन में दूसरा स्थान हासिल किया।
अमनदीप ने फोक सॉन्ग में प्रथम, तमन्ना ने पोस्टर मेकिंग में थर्ड, शिफाली ने लोगो मेकिंग में प्रथम, अचलप्रीत और जसप्रीत ने कोलाज मेकिंग में दूसरा और भारती, शिफाली हरजीत ने आईटी क्विज में दूसरा स्थान हासिल किया। सीटी में आयोजित इंटर स्कूल फेस्टिवल कलर्स-2015 में भी एचएमवी ने पुरस्कार हासिल किए। जसविंदर और रमनजीत ने रंगोली में प्रथम, देवश्री, निकिता और अलीशा ने क्विज में प्रथम, इनायत और निकिता ने वीडियो डाक्यूमेंट्री में प्रथम, मनदीप और प्रिया ने क्ले माडलिंग में प्रथम, रमनदीप और रश्मि ने फूजि़क्स कैफे कंपीटिशन में प्रथम स्थान हासिल किया। उपासना और हरमनजीत ने बिजनेस प्लान में दूसरा, इंदू, दीपाली, हरविंदर, मनमीत, साक्षी ने एड-मैड-शो में दूसरा, पूजा और साक्षी ने कोड ऑफडिबगिंग में दूसरा और कविता ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। अपेक्षा, दलजीत और हर्ष ने मेंहदी प्रतियोगिता में तृतीय तथा सिमरजीत, राधिका, राजविंदर और मनदीप ने ग्रुप डांस में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डॉ. रेखा कालिया भारद्वाज ने विजयी छात्राओं को कैंपस में सम्मानित किया। डीन यूथ वेल्फेयर नवरूप, को-डीन शमा शर्मा मौजूद थीं।
इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में एचएमवी की स्टूडेंट्स ने कई ईवेंट्स में जीत हासिल की।