- Hindi News
- गोबिंदगढ़ मोहल्ले में 51वां कबूतर शो 15 को
गोबिंदगढ़ मोहल्ले में 51वां कबूतर शो 15 को
जालंधर | 51वांकबूतर नसलिंग शो 15 फरवरी को मोहल्ला गोबिंदगढ़ के मां ज्वाला सिंह चौक पर होगा। कबूतर उड़ान प्रतियोगिता के विश्व चैम्पियन सरवन सिंह ने बताया कि इसमें पंजाब स्तर के कबूतर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। एक ही रंग के चार कबूतरों की जोड़ियां एक ही नस्ल की दिखाने वाले को महाराजा रंजीत सिंह अवार्ड दिया जाएगा। इस बार 5 और 10 कबूतरों के बच्चे एक ही नस्ल के दिखाने वाले को स्पेशल इनाम दिया जाएगा। मीटिंग में अनिल नंदा, नरिंदर सिंह, अमरीक सिंह, भारत भूषण, मनजीत सिंह बिल्ला, सतीश जैन, राजकुमार राजू, सतपाल भी थे।