- Hindi News
- केएमवी में फूड साइंस और माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से लगाया गया फूड स्टॉल
केएमवी में फूड साइंस और माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से लगाया गया फूड स्टॉल
जालंधर | केएमवीमें डिपार्टमेंट ऑफ फूड साइंस और माइक्रोबायोलॉजी की ओर से कैंपस में फूड स्टॉल लगाया गया। स्टॉल का उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ. अतिमा शर्मा ने किया। स्टॉल लगाने का मकसद अंडरग्रेजुएट स्तर पर टीचिंग और लर्निंग को इनोवेटिव और इसके साथ-साथ इससे संबंधित विविध कान्सेप्ट जैसे फोर्टिफिकेशन, फरमेंटेशन को प्रैक्टिकली दिखाना था। विभाग की छात्राओं ने कई प्रकार के केक (शूगर फ्री), कुकीज, आंवला स्प्रेड, कोकोनट लड्डू और पी-नट चटनी तैयार की। कॉलेज ने इन प्रोडक्ट्स की सेल भी लगाई।