- Hindi News
- सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज ब्रांच में 175 स्टूडेंट का मेडिकल चेकअप किया
सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज ब्रांच में 175 स्टूडेंट का मेडिकल चेकअप किया
जालंधर | हेल्थइज वैल्थ, इसी थीम के साथ सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज ब्रांच में बच्चों के लिए मेडिकल चेक-अप कैंप लगाया गया। हंस हॉस्पिटल मकसूदां जालंधर के डॉ.बलविंदर सिंह हंस और हॉस्पिटल के स्टाफ द्वारा छात्रों में एनीमिया की समस्या,भार, हाइट का जरनल चेकअप किया गया। प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह ने बताया कि नर्सरी से बारहवीं क्लास के 175 के करीब छात्रों ने हिस्सा लिया। डॉ. बलविंदर सिंह ने छात्रों का जरनल चेकअप करते हुए उनके खाने-पीने, बेसिक हाइजीन का खास ध्यान रखने को कहा।